रायबरेली- डंपर ने सवारी से भरी मैजिक वाहन को पीछे से मारी टक्कर,,,

रायबरेली- डंपर ने सवारी से भरी मैजिक वाहन को पीछे से मारी टक्कर,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-नगर के ओवरब्रिज पर एक डंपर ने सवारी से भरी मैजिक वाहन को पीछे से टक्कर मार दिया। मैजिक वाहन का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई। मैजिक पर सवार सभी सवारी सुरक्षित हैं। 
       यह घटना डंपर मोड़ते वक्त लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को हुआ है। सवारी से भरी मैजिक जगतपुर से सवारी लेकर ऊंचाहार आ रही थी तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है मैजिक में सवार एक महिला यात्री को मामूली चोट आई है। जिसका एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर वापस भेज दिया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों ने कोई शिकायत नहीं किया है।