रायबरेली-वाह रे सरकारी तन्त्र,सरकारी एम्बुलेंस से भेज रहे मरीज प्राइवेट हास्पिटल में,,,,,,?

रायबरेली-वाह रे सरकारी तन्त्र,सरकारी एम्बुलेंस से भेज रहे मरीज प्राइवेट हास्पिटल में,,,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली-प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर ब्रम्हौली के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय के संचालन में सरकारी एंबुलेंस चालक और अन्य स्टाफ ,मरीजों को सीएचसी सेंटरों से स्थानांतरित करवाकर इसी निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाते हैं ।कई बार सूत्रों के हवाले से आ रही खबर पर बुधवार को मीडिया टीम जगह जगह एक्टिव हुई तो दोपहर के करीब 11:30 बजे लगातार तीन एंबुलेंस क्रमशः रोहनिया की एंबुलेंस यूपी 41 जी 3563, जगतपुर की यूपी 32 ईजी 0288,और ऊंचाहार की एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 0555 इसी निजी चिकित्सालय पर पहुंची और बकायदे मरीजों को उतारकर वापस हुई इसी दौरान

 मीडिया कर्मी की एक चालक से झड़प भी हुई ।
बताया जाता है कि उक्त हॉस्पिटल संचालक सीएचसी के स्टाफ और एंबुलेंस चालकों को मरीज से की गई इलाज में वसूली का आधा हिस्सा दे देता है जिससे  बड़े आपरेशन से लेकर छोटे इलाज तक के सारे कारनामों को अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा निजी चिकित्सालय में अंजाम दिया जाता है ।
मामले को लेकर सीएमओ डॉक्टर बीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने मामले में सख्ती दिखाते हुए ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जिसपर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने सख्ती दिखाते हुए एंबुलेंस के अधिकारियों से वार्ता करके रोहनिया,ऊंचाहार और जगतपुर के एम्बुलेंस चालकों और एमटी को हटाकर तीन दिनों में कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने कहा कि सीएचसी से मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने में कोई भी लिप्त मिला चाहे वो आशा हो या एंबुलेंस चालक खबर मिलते ही त्वरित कार्यवाही की जाएगी।