रायबरेली-एनटीपीसी मजदूरों नें किया विरोध प्रदर्शन,,,

रायबरेली-एनटीपीसी मजदूरों नें किया विरोध प्रदर्शन,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


- श्रम कानूनों के खिलाफ रैली, सैकड़ों मजदूरों ने की जागरूकता अभियान 

रायबरेली के ऊंचाहार में ऑल इंडिया काउंसिलिंग (एक्टू) के निर्देशन में थर्मल पावर मजदूर संघ यूनियन ने बुधवार को एनटीपीसी मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कानूनों को मजदूर विरोधी बताया। 
प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाए। जागरूकता रैली में सैकड़ों श्रमिकों ने हिस्सा लिया। यह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है।
रैली में मजदूरों को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया। इनमें ठेकेदारों द्वारा जबरन पैसा वापसी, ग्रेड उन्नति न करना और मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं न देने जैसे विषय शामिल थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात 
कार्यक्रम में कमलाकांत पांडेय, पवन मिश्रा, संतोष लोधी और अनुज कुमार पांडे, समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।