रायबरेली-कोतवाली परिसर में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,,,

रायबरेली-कोतवाली परिसर में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,,,
रायबरेली-कोतवाली परिसर में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - कोतवाली परिसर में गुरुवार को पौधरोपण किया गया । पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया ।

    कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली परिसर में विभिन्न प्रजाति के कई पौधे लगाए गए । जिसमें अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधे शामिल थे । पौधा लगाने के बाद कोतवाल ने उपस्थित लोगों से कहा कि हमारा जीवन पौधों के कारण है , इसलिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए । उन्होंने कहा कि आज असंतुलित पर्यावरण का कारण वनों का नष्ट होना प्रमुख कारण है । इसलिए हर व्यक्ति को हर साल कम से का पांच पौधे लगाने चाहिए और उनकी परवरिश करके उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए । इस मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ निरीक्षक सियाराम राजपूत, उपनिरीक्षक करूणा शंकर तिवारी, सौरभ मलिक, श्री बाबू , रमेश चंद्र शुक्ल, लक्ष्मी यादव, प्रवीण शुक्ला,अभय ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।