रायबरेली-सावन महीना कल से , सज गए शिवालय , तैयारी पूरी

रायबरेली-सावन महीना कल से , सज गए शिवालय , तैयारी पूरी
रायबरेली-सावन महीना कल से , सज गए शिवालय , तैयारी पूरी

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली - कल शुक्रवार से सावन महीने का आगाज हो रहा है । देवाधिदेव महादेव के पूजन और अभिषेक के लिए समर्पित इस माह के लिए शिवालयों में तैयारी पूरी हो गई है ।
       कल से शिवालयों में महादेव का उद्घोष गूंजेगा। ऊंचाहार क्षेत्र में तीन स्वयंभू शिवालय हैं । जिनमें ऊंचाहार नगर के महादेवन मुहल्ले में स्थित महादेवन भगवान , हमीदपुर बड़ा गांव स्थित गौरी शंकरन मंदिर और मिर्जापुर ऐहारी गांव स्थित बूढ़े बाबा मंदिर शामिल है । इन शिवालयों को सावन मास के लिए विशेष तौर पर सजाया गया है । इन शिवालयों में सावन महीने भर कांवड़ियों के आगमन की भी संभावना है । इसके अलावा आसपास के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में जलाभिषेक करते है । जिससे पूरे दिन यहां मेले जैसा नजारा रहता है । सावन महीने के हर सोमवार को इन शिवालयों में हजारों की भीड़ उमड़ती है । इसके अलावा क्षेत्र के बादशाहपुर गंगा तट पर स्थित अति प्राचीन शिवालय भी आस्था का बड़ा केंद्र है । नजनपुर गांव स्थित नील कंठेश्वर महादेव शिवालय में भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते है ।