रायबरेली-भाजपा नेताओं की कलुषित बुद्धि एवं गलत बयानबाज़ी के विरोध में रायबरेली युवा कांग्रेस द्वारा "बुद्धि शुद्धि यज्ञ" का आयोजन

रायबरेली-भाजपा नेताओं की कलुषित बुद्धि एवं गलत बयानबाज़ी के विरोध में रायबरेली युवा कांग्रेस द्वारा "बुद्धि शुद्धि यज्ञ" का आयोजन

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आज रायबरेली मुख्यालय के तिलक भवन पर भाजपा नेताओं की कलुषित एवं भ्रमित करने वाली सोच, असंवेदनशील बयानों और जनभावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली राजनीति के विरोध में "बुद्धि शुद्धि यज्ञ" का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति दी और भाजपा नेताओं की विकृत मानसिकता को त्यागकर जनहित, सत्य एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित राजनीति करने की सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थनाकी।

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी संगम ने कहा, की 
"भाजपा के नेताओं के बयानों और कार्यों से लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, सामाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है। आज का यह यज्ञ उन्हें सही दिशा और सद्बुद्धि प्रदान करने का प्रतीकात्मक प्रयास है।"

युवा कांग्रेस ने साफ किया कि जब तक भाजपा नफ़रत, झूठ और विभाजन की राजनीति छोड़कर जनसेवा की राह नहीं अपनाती, तब तक उनका विरोध लोकतांत्रिक और रचनात्मक तरीक़े से जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम में सौरभ अवस्थी हरचंदपुर विधानसभा अध्यक्ष, 
सोहेल खान सदर विधानसभा अध्यक्ष, 
पुष्पा यादव शहर अध्यक्ष युवाकांग्रेस, 
कांग्रेस नेता अमीन पठान, अतुल कुमार शर्मा, अरबाज खान, ऋषभ मिश्रा,स्वामीपाल, विवेक भारद्वाज, विनोद मौर्य सहित सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।