रायबरेली-महाकुंभ के दौरान बना राजमार्ग पहली बरसात में हुआ जमींदोज,खुली भ्रष्टाचार की परत,,,,,

रायबरेली-महाकुंभ के दौरान बना राजमार्ग पहली बरसात में हुआ जमींदोज,खुली भ्रष्टाचार की परत,,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-पहली ही बारिश में राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग धंसने लगा है। बारिश के दौरान सड़क धंसने से वहां अफरा तफरी मच गई। सड़क पर हुए बड़े गड्ढे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से किसी भी प्रकार की घटना होने से टल गई। नजदीकी टोल प्लाजा कर्मचारियों को दी है। पहली ही बारिश में धंसी सड़क पर स्थानीय निवासी तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। 
      लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़रई चौराहे के पास सोमवार को अचानक बीचो–बीच में सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई वाहन वाहन वहां से नहीं गुजरा अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने देखा समझदारी दिखाते हुए वाहनों को संकेत देकर दिशा परिवर्तित करवा दिया। जिससे कोई घटना नहीं हुई। 
स्थानीय निवासी कपिल पाठक, अखिलेश सिंह, जयमल सिंह, प्रशांत सिंह, संतोष शुक्ला, अनिकेत और शिवम तिवारी समेत दर्जनों लोगों ने चिन्ता जताई है कि पहली बारिश में राष्ट्रीय राजमार्ग धंसने से न सिर्फ मुसाफिरों को समस्या हुई बल्कि सरकारी धन की भी बर्बादी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना नजदीकी टोल प्लाज़ा को दी। सूचना पर टोल कर्मियों ने जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर हुए बड़े गड्ढे को गिट्टी डालकर पाट दिया है। इस दौरान वहां अफरा तफ़री मची रही।।