रायबरेली- दुष्कर्म पीड़िता के साथ धमकी वा प्रताड़ना का आरोप: पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार,,,,,

रायबरेली- दुष्कर्म पीड़िता के साथ धमकी वा प्रताड़ना का आरोप: पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार,,,,,
रायबरेली- दुष्कर्म पीड़िता के साथ धमकी वा प्रताड़ना का आरोप: पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार- रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र में चाकू की नोक पर दुष्कर्म का शिकार हुई महिला को प्रताड़ित करने का आरोप है। महिला द्वारा गम्भीर धाराओं में दर्ज कराएगए मुकदमें में आरोपी सुलह समझौता करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
 गम्भीर धाराओं के आरोपी खुलेआम गांव में घूमकर दहशत फैला रहे हैं। पुलिस पर उन्हें गिरफ्तार न करने का आरोप है। पीड़ित महिला ने किसी अप्रिय घटना होने की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 15 जुलाई को पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने दूलीपुर मजरे ऊंचाहार देहात निवासी महेंद्र और उसके पिता कमलेश के विरुद्ध धारा 64(1), 333, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया है। 
पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष कलम बंद बयान भी हो चुका है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे लगातार डरा-धमका रहे हैं। 26 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे कमलेश उसके घर पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुकदमा वापस लेने की धमकी दी।
आरोपी ने कहा कि पुलिस उसे और उसके बेटे महेंद्र को गिरफ्तार नहीं करेगी और पीड़िता उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। महिला ने इस घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है और न ही कोई कार्रवाई कर रही है।
पीड़िता को डर है कि आरोपी किसी भी दिन उसके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। महिला ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।