रायबरेली-संदिग्ध हालात में एक युवक झाड़ियों के बीच बेहोशी अवस्था में पड़ा हुआ मिला,,,

रायबरेली-संदिग्ध हालात में एक युवक झाड़ियों के बीच बेहोशी अवस्था में पड़ा हुआ मिला,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली--संदिग्ध हालात में एक युवक झाड़ियों के बीच बेहोशी अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिसे सीएचसी से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है, घरेलू कलह में युवक के जहरीला पदार्थ खाये जाने की आशंका जताई जा रही है।
कल्यानपुर मजरे डेलौली गाँव निवासी झल्लू का 20 वर्षीय पुत्र रामू रविवार की सुबह घर से निकला था, जो दोपहर बाद ऊंचाहार व जगतपुर थाने की सीमा पर बिन्दागंज नहर के पास थाना क्षेत्र में झाड़ियों के बीच बेहोशी अवस्था में पड़ा हुआ था, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।परिजनों द्वारा घरेलू कलह में युवक के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि युवक को बेहोशी अवस्था में सीएचसी लाया गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।