सावन में 1 करोड़ 63 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक, काशी के व्यापार में हुआ इज़ाफा
वाराणसी. इस वर्ष सावन के पावन महीने में बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रिकॉर्ड भक्तों ने दर्शन पूजन किया. बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दो महीनो के सावन में 1 करोड़ 63 लाख भक्तो ने जलाभिषेक कर रिकॉर्ड बनाया हैं.दो महीनों में 8 सोमवार होने के वजह से भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ. मंदिर प्रशासन भी भक्तो की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर में विशेष व्यवस्था कर रखा था. वही भक्तों की बढ़ती संख्या के बीच बाबा विश्वनाथ के खजाने में भी वृद्धि हुई है.
सावन में बढ़ा काशी का व्यापार, पर्यटकों की बढ़ी संख्या
वाराणसी में जहां एक तरफ सावन के महीने में बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में कावड़िया और श्रद्धालु करोड़ों की संख्या में पहुंचे, तो वही पर्यटक भी काफी संख्या में सावन के महीने में काशी भ्रमण पर आए. सावन के महीने में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ी संख्या से काशी के व्यापारी काफी खुश नजर आए. काशी के व्यापारियों कि माने तो श्रद्धालु और पर्यटकों के संख्या में हुई वृद्धि से काशी की अर्थव्यवस्था में काफी हद तक बढ़ी. ऐसे में व्यापार में प्रतिवर्ष के अनुमान से कहीं ज्यादा व्यापार में इजाफा हुआ है.विश्वनाथ धाम में सुविधाओं से बढ़े श्रद्धालु, शिवभक्त भी हुए संतुष्ट
वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद लगातार हो रहे सुविधाओं में इजाफा भी भक्तो की संख्या के बढ़ोतरी की वजह बताया जा रहा है. मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा की माने तो, विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद से लगातार श्रद्धालुओं को विश्वनाथ धाम में सुविधाएं उपलब्ध करवाया जा रहा है. मंदिर में आने वाले भक्तों को आसानी से इस बार सावन में भक्तो को जालभिषेक करने की सुविधा मिली. सभी भक्त बिना किसी दिक्कत के मंदिर पहुंचते और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया. सुनील वर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में सावन के महीने में सबसे ज्यादा सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. सावन के आखिरी सोमवार को 7 लाख से अधिक भक्तों ने जलभिषेक किया. वही भक्तो की संख्या के साथ बाबा के खजाने में भी वृद्धि हुई है.

rexpress 