रायबरेली-ऊंचाहार नृशंस हत्या में उपनिरीक्षक समेत तीन निलंबित,,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार नृशंस हत्या में उपनिरीक्षक समेत तीन निलंबित,,,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरदासपुर रेलवे हाल्ट के पास विक्षिप्त की ग्रामीणों द्वारा नृशंस हत्या में पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को हटाने के बाद शनिवार की शाम तीन पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है ।उन्होंने बीट के उप निरीक्षक और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है ।
      ज्ञात हो कि बुधवार की शाम  को कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा के पास से ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त को पकड़ा था ।जहां पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ा था, उससे करीब 200 मीटर की दूरी पर पुलिस की पिकेट थी । जहां पर उप निरीक्षक कमल सिंह यादव और आरक्षी प्रदीप कुमार तथा अभिषेक की ड्यूटी लगी हुई थी ।करीब चार घंटे तक ग्रामीण विक्षिप्त को पीटते रहे और पास में ड्यूटी कर रहे इन पुलिस कर्मियों को भनक तक नहीं लग पाई। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने इन सभी को लापरवाही का बड़ा जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया है। इससे पूर्व एसपी ने शामिवार को सुबह ऊंचाहार कोतवाल रहे संजय कुमार से चार्ज छीनते हुए उन्हें पुलिस अपराध शाखा जे भेजा था। पुलिस कार्यालय  द्वारा भेजी गई कोतवाली की डाक गस्ति में इन तीनों पुलिस कर्मियों के निलंबन की सूचना भेजी है।