रायबरेली-ऊंचाहार नगर के एक हजार भवनों में फहराएगा तिरंगा , नगर निकाय पहुंचा रहा ध्वज

रायबरेली-ऊंचाहार नगर के एक हजार भवनों में फहराएगा तिरंगा , नगर निकाय पहुंचा रहा ध्वज

-:विज्ञापन:-


 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली - स्वाधीनता दिवस पर ऊंचाहार नगर तिरंगामय होगा । नगर के एक हजार भवनों में एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत घर घर तिरंगा पहुंचा रहा है और लोगों को राष्ट्रीय पर्व पूरे जोश के साथ मनाने की अपील की जा रही है।
        नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल ने बताया कि ऊंचाहार नगर के एक हजार परिवारों में तिरंगा पहुंचाया जा रहा है। स्वाधीनता दिवस पर एक साथ सभी घरों में तिरंगा फहराया जाएगा । इसके लिए आम लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्वाधीनता दिवस काफी खास है । आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आजादी के जश्न का जोश कई गुना बढ़ गया है । राष्ट्र की सुरक्षा , एकता और उत्थान को लेकर देश का हर नागरिक पूरी संजीदगी के साथ एकजुट खड़ा है , यही हमारी ताकत है । उन्होंने कहा कि इस स्वाधीनता दिवस पर हमें अपनी एकता का प्रदर्शन करना है । यह पर्व सभी को साथ मिलकर मनाना है । उन्होंने बताया कि नगर निकाय की चार टीम तिरंगा घर घर पहुंचाने के लिए लगाई गई है । इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय में भी नगर वासियों के लिए तिरंगा उपलब्ध है , वहां से भी तिरंगा प्राप्त किया जा सकता है।