रायबरेली-फंदे पर मिला युवक का शव , मां ने पत्नी और सालों समेत पांच पर लगाया हत्या का आरोप,,,,,

रायबरेली-फंदे पर मिला युवक का शव , मां ने पत्नी और सालों समेत पांच पर लगाया हत्या का आरोप,,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-घरेलू कलह के चलते एक युवक ने घर के अन्दर कमरे में हुक के सहारे फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजन ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की मां ने उसकी पत्नी और दो सालों पर उसे प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
        कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिवगुलाम मजरे अरखा गांव निवासी रवि यादव पुत्र मोहन यादव 30 वर्ष रेलवे में कर्मचारी था । उसे यह नौकरी मृतक आश्रित में मिली थी । उसका विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व जगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली विनीता से हुआ था। शुक्रवार की सुबह उसने घर के अन्दर कमरे में पानी सप्लाई के पाईप से  पंखे की हुक के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मृतक की पत्नी विनीता ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
बताते हैं कि मृतक की पत्नी व उसके घर वालों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते करीब डेढ़ माह से वह कस्बे के पूरे अमिलिहा गांव में किराए के माकान में रहता था। किन्तु यहां भी दोनों पति पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत के पहले भी पति पत्नी में विवाद हुआ था । मृतक रवि का एक पुत्र रित ढाई वर्ष है।  इधर पुत्र की मौत की सूचना पाकर कोतवाली पहुंची मृतक की मां बिट्टन ने एक तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहु और उसके भाइयों जितेंद्र धीरेन्द्र की प्रताड़ना से तंग आकर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है । घटना की जांच की जा रही है ।