रायबरेली-उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में चिन्मय विद्यालय के छात्र ने लहराया परचम

रायबरेली-उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में चिन्मय विद्यालय के  छात्र ने लहराया परचम

-:विज्ञापन:-


   रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली-एन टी पी सी ऊंचाहार के परिसर में स्थित चिन्मय विद्यालय के छात्र रतन श्री ने बांसुरी वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर के विद्यालय एवं इस क्षेत्र का नाम शीर्ष पंक्तियों में ला खड़ा किया।
 उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में बांसुरी वादन में कक्षा सातवीं के छात्र रतन श्री ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें संगीत अध्यापक श्री आदित्य मिश्रा ने तबले पर संगत की। दिनांक 16 सितम्बर को हुई इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर उपरोक्त संस्थान के निदेशक डॉ शोभित कुमार नाहर ने रतन श्री को पुरस्कार दे कर गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने छात्र को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।