रायबरेली-एक महिला ने अपने बेटों समेत बहुओं और उनके सहयोगी पर संपत्ति बंटवारे को लेकर गाली गलौज करने का आरोप

रायबरेली-एक महिला ने अपने बेटों समेत बहुओं और उनके सहयोगी पर संपत्ति बंटवारे को लेकर गाली गलौज करने का आरोप

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटों समेत बहुओं और उनके सहयोगी पर संपत्ति बंटवारे को लेकर गाली गलौज करने के साथ आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग महिला अपनी बेटी के साथ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
      मामला कोतवाली क्षेत्र के मतरौली गांव का है। गाँव की रहने वाली राजकुमारी का आरोप है कि 14 साल पहले उनके पति मृत्यु हो चुकी है। इस बात का फायदा उठाकर उनके तीन बेटे समेत दो बहुएं और उनका एक साथी संपत्ति बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद करते हैं। बुजुर्ग महिला राजकुमारी का कहना है कि उसके बेटे और बहुएं आठ लाख रूपये नकद और पुराने घर में हिस्सा मांगते हैं। मना करने पर गाली गलौज देते हैं। महिला की छोटी बेटी भी जिसको विपक्षीगण गाली गलौज देते हैं और आए दिन मारपीट करते हैं। बुजुर्ग महिला का कहना है कि बुधवार को उसके नाबालिग बेटों को विपक्षीगणों ने स्थानीय थाने में बंद करवा दिया है। वह पुलिस से उन्हें छोड़ने की विनती कर रही थी किन्तु पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। बुजुर्ग महिला राजकुमारी ने बुधवार को तीन बेटों और दो बहुओं समेत कुल छह लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में शिकायत किया है।