रायबरेली-घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता नें खाया जहरीला पदार्थ,,,,,,

रायबरेली-घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता नें खाया जहरीला पदार्थ,,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-कस्बे में घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 
       नगर के महावदेवन मोहल्ले की रहने वाली सलोनी 26 वर्ष पत्नी कमलेश कुमार ने घरेलू कलह के चलते बुधवार की दोपहर कीटनाशक दवाई खाने खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों देखा तो हड़कंप मच गया। ईलाज के लिए उसे आनन फानन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। 
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि एक महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है।