रायबरेली-शाजू नकवी बने ऊंचाहार नगर कांग्रेस अध्यक्ष

रायबरेली-शाजू नकवी बने ऊंचाहार नगर कांग्रेस अध्यक्ष

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -नगर के युवा और क्रांतिकारी नेता कुमैल सज्जाद नकवी उर्फ शाजू नकवी ऊंचाहार नगर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोनीत किए गए है । शाजू अभी तक इसी पद पर कार्यवाहक के रूप में काम देख रहे थे ।
    उनका मनोनयन जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यह संगठनात्मक कार्यों ने बेहतर कार्य करते हुए पूर्ण सहयोग करेंगे । शाजू के मनोनयन पर यहां के कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिव करन तिवारी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता रतीपाल शुक्ल , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केदार नाथ सिंह , वरिष्ठ नेता अरुण सिंह , मेंहदी हसन आदि ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।