रायबरेली- Si सौरभ मलिक ने की बड़ी कार्रवाई जाने क्या मचा हडकंप,,,,

रायबरेली- Si सौरभ मलिक ने की बड़ी कार्रवाई जाने क्या मचा हडकंप,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली में कोतवाली पुलिस और वनविभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को कछुआ तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। 
पकड़े गए युवक के पास से दो मृत कछुए, एक जिंदा कछुआ और कछुए की खाल बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गुरुवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
कार्यवाहक कोतवाल सियाराम राजपूत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोकना गाँव का रहने वाला रंजीत कुमार है। उसके पास से दो मृत कछुए, एक जिंदा कछुआ, 6 किलो 200 ग्राम कछुए की खाल और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की गई है।