रायबरेली-बैंक में फर्जी दस्तावेज लगाकर हासिल कर लिया ऋण , शिकायत पर मचा हड़कंप,,,

रायबरेली-बैंक में फर्जी दस्तावेज लगाकर हासिल कर लिया ऋण , शिकायत पर मचा हड़कंप,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -कृषि भूमि के फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा ऋण हासिल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । जिससे बैंक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है । यह खुलासा दो किसानों की शिकायत के बाद हुआ है ।
       मामला जिला सहकारी बैंक की उमरन शाखा का है। क्षेत्र के गांव जगदीशपुर मजरे मिर्जापुर एहारी निवासी दिलीप सिंह और अरविंद सिंह ने बैंक के शाखा प्रबंधक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने फर्जी खतौनी और खसरा बनवाकर अपने नाम कृषि भूमि दर्शाई और उसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण हासिल कर लिया । बताया जाता है कि इस शिकायती पत्र के बाद बैंक में हड़कंप मच गया । प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इसी प्रकार करीब एक दर्जन किसानों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऋण हासिल किया है । इस सनसनीखेज खुलासे के बाद बैंक अधिकारी सन्न रह गए । मामले की जांच अभी जारी है । बताया जाता है कि उमरन बाजार के ही एक सुविधा केंद्र द्वारा फर्जी खतौनी और खसरा बनाया गया था । अब इस प्रकरण में प्राथमिकी के साथ बैंक अधिकारियों पर भी गाज गिरनी तय है।