रायबरेली-ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रायबरेली-ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार -रायबरेली - गदागंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता सेनू ने बताया कि उसकी शादी 23 फरवरी को भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी निवासी धर्मेन्द्र के साथ हुई थी।

शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। शुरुआती दो महीने तक सब ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले घरेलू बातों पर विवाद करने लगे। वे तीन लाख रुपये नगद और एक चार पहिया वाहन की मांग करने लगे।

पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर पति उसे गाली-गलौज करता। कमरे में बंद कर मुंह में कपड़ा डालकर बेल्ट से मारता। कई दिनों तक खाना-पीना भी नहीं देता। पति उसे बांझ होने का ताना देता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति जुआरी है। उसने पीड़िता के सोने-चांदी के गहने भी बेच दिए। दो दिन पहले जब वह अपनी छोटी बहन काजल के साथ मायके आई, तो पति ने फोन पर धमकी दी कि अगर वापस आई तो जान से मार देगा। पीड़िता ने रविवार को गदागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।