रायबरेली- आर एक्सप्रेस:खबर का हुआ असर विधवा महिला के साथ कोटेदार के मुन्शी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

रायबरेली- आर एक्सप्रेस:खबर का हुआ असर विधवा महिला के साथ कोटेदार के मुन्शी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी 



 ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ कोटेदार द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शादी प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र में हुई थी। पति की मृत्यु के बाद वह अपने मायके आती-जाती रहती है, जबकि उसका 7 वर्षीय बेटा ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है।घटना कुछ दिन पहले की है जब पीड़िता राशन लेने गांव की सरकारी दुकान पर गई थी। सभी लाभार्थियों के जाने के बाद कोटेदार ने उसे रोका और अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने और विधवा होने की बात कहने पर भी आरोपी नहीं रुका।कोतवाली में शिकायत की बात पर कोटेदार ने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने अपने दो साथियों से भी इस बात की जिम्मेदारी दिलवाई, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़िता ने सुरक्षित रखी है। शादी के नाम पर कोटेदार ने कई बार दुष्कर्म किया और फिर शादी से मुकर गया।पीड़िता ने जब आरोपी के साथियों से शिकायत की, तो सभी ने मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक से शिकायत की बात पर सोमवार शाम को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल संजय कुमार के अनुसार, अरखा निवासी राम मिलन, अजय सिंह और राजू पंडित के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।