जल निगम स्टोर में दिहाड़ी मजदूर पर गिरी लोहे की पाइप , मजदूर घायल

जल निगम स्टोर में  दिहाड़ी मजदूर पर गिरी लोहे की पाइप , मजदूर घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां- रायबरेली- गुरुवार दोपहर तद्दीपुर गांव स्थित जल निगम के स्टोर में काम करते समय दिहाड़ी मजदूर वासुदेव पुत्र बुद्ध निवासी देवपुरी पर मजदूरी करते समय उसके ऊपर लोहे का पाइप गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक पाइपों को कहीं ले जाने के लिए वाहन पर लोड कर रहे थे। इसी बीच पाइप के पूरे बंडल युवक के ऊपर गिर गए, जिसके चलते युवक के सीने में गंभीर चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएससी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।