रायबरेली-पुलिस ने महिला की बचायी जान गंगा में कूद कर जान देने जा रही थी परिजनों से नाराज़ महिला

रायबरेली-पुलिस ने महिला की बचायी जान गंगा में कूद कर जान देने जा रही थी परिजनों से नाराज़ महिला

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार-रायबरेली। गदागंज पी आर वी पुलिस की सतर्कता से बच गयी गंगा में डूबने से महिला की जान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंगा में डूब कर आत्म हत्या करने से बचा कर अपनी गाड़ी से उसके घर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पूरे ठकुराइन मजरे कुसमी थाना जगतपुर की रहने वाली राजकली पत्नी बबलू ने आत्म हत्या के इरादे से धूता के कोयलहा गंगा घाट पर जा पहुंची वह किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज़  थी। गंगा में कूदते हुए आस पास मौजूद लोगों ने देखा तो महिला को आवाज लगाई परन्तु वह मान नहीं रही थी।तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंगा से बाहर निकाल कर सुरक्षित उसे उसके घर पहुंचाया। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि डायल 112 के पुलिस के सिपाही अमरेन्द्र कुमार,दीवान चिन्ता मणि पांडेय, रामानन्द ने महिला को गंगा में डूबने से बचा लिया।इस सराहनीय कार्य से  जान बचाने वाले पुलिस के जवानों को विजय कुमार अवस्थी, बलराम यादव, संत प्रसाद पाण्डेय आदि लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।