रायबरेली- भगवत कथा के संकल्प को लेकर निकली यात्रा , स्थापित हुआ कलश

रायबरेली- भगवत कथा के संकल्प को लेकर निकली यात्रा , स्थापित हुआ कलश

-:विज्ञापन:-





 रिपोर्ट-सागर तिवारी  

ऊंचाहार-रायबरेली - क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में सामूहिक प्रयास से होने वाली भागवत कथा के लिए गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई । जिसके मुख्य यजमान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल बने । यात्रा के बाद कथा स्थल पर बने पंडाल में कलश की स्थापना हुई ।
       ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस कथा से पूर्व भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया। कथा की व्यासपीठ पर विद्वान कथावाचक महेंद्र कृष्ण जी महराज विराजमान होंगे। गुरुवार को कलश यात्रा कथा स्थल निरंजनपुर से शुरू हुई। जहां सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए  क्षेत्र भ्रमण में शामिल हुईं। कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बैंड एवं धर्मध्वजा युक्त घोड़ा, झांकी निकाली गई। कथा में शाम छह बजे से भागवत महात्मय मंगलाचरण होगा। इसमें फूलों की होली के साथ कथा का विश्राम हो जाएगा। साथ ही भागवत महात्मय मंगलाचरण होगा। श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु नटवरनागर की भक्ति में झूमेंगे, साथ ही भगवान की बाल लीलाओं से लेकर असुरों के वध और यमुना में कलिंगा मर्दन के प्रसंग का रसपान करेंगे। प्रत्येक दिवस झांकी के माध्यम से भगवान के विभिन्न स्वरुपों एवं लीलाओं का दर्शन होगा। वहीं अंतिम दिन भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में सरोज विश्वकर्मा की बड़ी भूमिका रही ।कलर्स यात्रा में मुख्य रूप से प्रीति विश्वकर्मा ,पूनम केसरवानी, वेद विश्वकर्मा, सूर्यमणि मिश्रा, दिग्विजय सिंह, राम सिंह, दरोगा सिंह,  रामकरण सिंह ,अजय सिंह, प्रिंस विश्वकर्मा ,आदि सैकड़ो भक्त  रहेl