रायबरेली-अवैध गांजा के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, एक दर्जन मुकदमों में था वांछित

रायबरेली-अवैध गांजा के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, एक दर्जन मुकदमों में था वांछित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 डलमऊ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 4120 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला है और उसके विरुद्ध पहले से ही करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। नशे के धंधे में उसकी सक्रिय भूमिका की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई से स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और यह कदम जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

वही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम घोरवारा चौकी इंचार्ज विवेक देशवाल व देवेश साहू,आरक्षी अभिषेक यादव,सनी,धर्मेंद्र यादव की संयुक्त टीम ने अभियुक्त को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है