सभी लोग मिलकर मनाए नवरात्रि का पावन त्योहार: कोतवाल जगदीश यादव

सभी लोग मिलकर मनाए नवरात्रि का पावन त्योहार: कोतवाल जगदीश यादव

-:विज्ञापन:-

 रिपोर्ट-अमित अवस्थी

महराजगंज रायबरेली। कस्बे के सुविख्यात श्री दानेश्वर धाम मंदिर परिसर में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिन सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन कस्बे वासियों व कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव की उपस्थिति में जगत जननी माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विध विधान से हवन पूजन कर शारदीय नवरात्रि नव दुर्गा पूजा की शुरुआत की। बताते चलें कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिन सोमवार से शारदीय  नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है जिसमें जिसमें जगत जननी माँ दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित कर श्री दानेश्वरधाम मंदिर परिसर जगत जननी माँ दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा तो वही पहुंचे कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने जगत जननी माँ दुर्गा की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर हवन पूजन कर नव दुर्गा पूजा की शुरुआत की तो वहीं उपस्थित कस्बे के व्यापारियों ,महिलाओ व आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व हिंदुओं के लिए  एकता का प्रतीक माना जाता है तथा  ऐसे त्यौहार को धूमधाम से मनाएं वैसे भी कस्बा महराजगंज में आपसी भाईचारा देखने को मिलता है तो वहीं मौजूद भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी व पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने भी जगत जननी माँ दुर्गा की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है तथा शासन व प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है तथा कस्बेवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ दुर्गा की आरती में सम्मिलित हो और शाम को होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम रामलीला में भी उपस्थित हो। इस मौके पर विजय धीमान ,राम सजीवन ,सुनील ,संदीप गुप्ता, लल्लन वर्मा, विमलेश वैश्य, अंकुर वैश्य, घनश्याम चौरसिया, रिंकू जायसवाल ,मोहित सोनी, शिव कैलाश सोनी ,मुकेश मोदनवाल, अंकुर जायसवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, सुनील सोनी ,रवि सक्सेना, सोमनाथ वैश्य, ज्ञानेन्द्र वैश्य, मुकेश वैश्य ,सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।