रायबरेली में बिजली कटौती पर घेरा उपकेंद्र, सड़क जाम कर किया हंगामा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
महराजगंज-बिजली कटौती सै परेशान ग्रामीणों ने शनिवार रात करीब 9:30 बजे उपकेंद्र का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।
साथ ही जेई को हटाने की मांग की। मौके पर आई पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर सड़क से जाम को खुलवाया।
ग्राम पंचायत अतरेहटा में चंदापुर फीडर के अंतर्गत बिजली आपूर्ति होती है। ग्राम प्रधान नीरज व ग्रामीण वीरेंद्र ने बताया गांव में बीते 10 दिनों से बिजली की समस्या अत्यधिक उत्पन्न हो रही है। शनिवार को दोपहर से बिजली नहीं आई। इस कारण उपकेंद्र का घेराव किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज, बीरेंद्र मौर्य, पवन साहू, पंकज साहू, पीयूष, राज, राम बारन मौर्य, शत्रोहन वर्मा, विकास वर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। चंदापुर फीडर के जेई अजय सैनी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था।

rexpress 