Raibareli-धर्म गुरूओं के साथ मनाया गया आजादी का महोत्सव

Raibareli-धर्म गुरूओं के साथ मनाया गया आजादी का महोत्सव

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली-राष्ट्रीय मानव सेवा सगठन रायबरेली द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर मार्केट में देश की कुशलता, प्रफुल्ला शान्ती व्यवस्था व एकता को बनाये रखते हुए सर्व धर्म पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मों के धर्म गुरुओं ने अपने अपने धर्म की अराधना की जिसमें हिन्दू धर्म के धर्मगुरू स्वामी विज्ञानानन्द महराज व मुस्लिम धर्मगुरू सोहेल व उनके गुरूजन व सिक्ख धर्म के गुरूद्वारा श्री गुरु


 नानक देव जी फिरोज गांधी कालोनी के मुख्य ग्रन्थी भाई जनक सिंह जी एवं रागी जथ्था भाई जसवन्त सिंह जी एवं ईसाई धर्म के धर्म गुरु बी०सी०नेथन जी ने अराधना की। उनके उपरान्त एक भव्य रैली निकाली गयी। इस रैली को प्रारम्भ करने से पूर्व अपर जिलाधिकारी रायबरेली पूजा मिश्रा (वित्त एवं राजस्व) अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा एवं संगठन के अध्यक्ष स० अवतार सिंह छाबड़ा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष स० जोगिन्दर सिंह जी (बिन्टू)


 महामंत्री राकेश पाण्डेय, वरिष्ठ मंत्री स0 त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्षइन्द्र कुमार वर्मा उपाध्यक्ष सं० गुरजीत सिंह तनेजा कोषाध्यक्ष भीमराजपाल एवं व्यापारीगण, समाज सेवी महिला संगठनों ने आसमान में खुशी के गुब्बारे छुड़ाये। ढोल नगाड़ो के साथ रैली प्रारम्भी की गयी। रैली का रास्ते में भव्य स्वागत हुआ। संगठन के परिवार ने धर्मगुरूओं अधिकारियों बच्चों आये हुए गणमान्य व्यक्तियों का भव्य स्वागत एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी धर्मगुरूओं का सम्मान साल पहनाकर किया गया। इस अवसर पर स० अवतार सिंह छाबड़ा ने सभी धर्मगुरूओं अधिकारियों अतिथियों एवं रैली में सम्मिलित बच्चों, गुरूजनों का स्वागत किया। आभार प्रकट किया वही त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने जनपद व्यक्तियों को इस पावन पवित्र पर्व की लख लख बधाईयां दी। ईश्वर से प्रार्थना किया कि हमारा देश सदैव उन्नति पर रहें, प्रफुल्लित रहे देशभक्ती सुख समृद्धि में रहे। देशभक्ती इसी तरह अपने राष्ट्रीय पर्व बढ़चढ़कर मनाते रहे।