सरकारी नौकरी है बेटा लड़की सुनते ही शादी के लिए हो गयी तैयार
सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि देखते ही हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है
पहले ना फिर तुंरत हां कर दी
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि लड़की अपने घर पर मौजूद है। उसकी मां भी पास में मौजूद है। मां अपनी बेटी को एक लड़के का फोटो दिखाती हैं और विवाह के लिए पूछती है। इधर लड़की ने फोटो देखते ही तुरंत इनकार कर दिया। लड़की कहती है कि लड़का बहुत काला है और वो उससे विवाह नहीं करेगी। मगर तभी मां ने ऐसी बात बताई कि लड़की तुरंत विवाह के लिए तैयार हो गई। मां ने बताया कि लड़का सरकारी नौकरी वाला है। मजेदार है कि इतना सुनते ही लड़की ने तुरंत विवाह के लिए हां कर दी।
मालूम हो कि लड़के की सरकारी नौकरी की बात सुनते ही लड़की सगाई की तारीख पूछ बैठती है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है, जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है। मालूम हो कि लड़की से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

rexpress 