रायबरेली-महिला के घर दरवाजे का ताला तोड़ चोरी का आरोप,,,

रायबरेली-महिला के घर दरवाजे का ताला तोड़ चोरी का आरोप,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 

 ऊंचाहार-रायबरेला लक्ष्मीगंज निवासी महिला परिवार के साथ दिल्ली शहर में रहती है। आरोप है कि सोमवार की रात पड़ोस के तीन लोग दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ अंदर प्रवेश कर गए। और कमरे में रखे बर्तन समेत करीब 50 हजार कीमत के जेवराज चुरा ले गए। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है ‌
      गांव निवासी संगीता प्रजापति का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली शहर में रहती है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के खाली पड़े मकान के मरम्मत को दरवाजे पर पांच हजार ईंट लगा रखी थी। जिसे पड़ोस के ही लोग चोरी से उठा ले गए। सोमवार को उन्होंने दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर घर में घुस गए। और बक्से में रखें करीब 50 हजार रुपए कीमत के जेवरात चुरा ले गए। पड़ोसी की सूचना पर वह घर आई तो सब कुछ बिखरा हुआ पड़ा था। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।