रायबरेली- एकजुटता से मिली जीत, आगे भी होगा संघर्ष

रायबरेली- एकजुटता से मिली जीत, आगे भी होगा संघर्ष

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-दीवानी कचहरी स्थित सभागार में मंगलवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, महामंत्री योगेंद्र कुमार दीक्षित ने वाराणसी की घटना को लेकर चर्चा की।

वाराणसी के लाठीचार्ज की घटना के बाद सोमवार को हुई हड़ताल को सफल बनाने पर सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया।

अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों की एकजुटता की वजह से हमें जीत मिली। वाराणसी प्रशासन को वकीलों के आगे झुकना पड़ा। आगे भी वकीलों के हित के लिए संघर्ष होगा। महामंत्री ने कहा कि अधिवक्ता समाज को नई दिशा देते हैं। जब उनका ही उत्पीड़न होगा तो काम कैसे चलेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार वाजपेयी, राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वकीलों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर कनिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री गोविंद बहादुर सिंह, शुभम अवस्थी बल्लू, सुभाष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हिमांशूधर सिंह, संजय मिश्र, मुकेश कुमार सिंह, करुणेंद्र मिश्र, अनुराग उपाध्याय मौजूद रहे।