रायबरेली-डीएम-एसपी ने तहसील दिवस में सुनी लोगों की शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

रायबरेली-डीएम-एसपी ने तहसील दिवस में सुनी लोगों की शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

कुल 54 शिकायतें आयी, 09 का तत्काल निस्तारण

रायबरेली-  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने तहसील सलोन में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं।
          उनके सामने राजस्व विभाग से 31, पुलिस 11, विकास 06, लो0नि0 विभाग 01, नगर पंचायत 02, वन विभाग 02 एवं जल निगम 01 सहित कुल 54 शिकायतें आयीं।जिनमें से 09 शिकारियों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। अवशेष प्रकरण को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिए गए कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। इनमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में पूरी तरह सक्रियता बरती जाए और अगर कोई विवादित शिकायत है तो पुलिस प्रशासनिक संयुक्त टीम मौके पर भेज कर उस समस्या की जांच कर उसका समाधान कराया जाए।
          इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।