रायबरेली-ससुराल वाले छीन रहे विधवा का हक , पुलिस भी गुनहगारों के साथ

रायबरेली-ससुराल वाले छीन रहे विधवा का हक , पुलिस भी गुनहगारों के साथ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार- रायबरेली-क्षेत्र की एक विधवा महिला ने ऊंचाहार कोतवाली पुलिस पर बड़े गम्भीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि ससुराल में आपसी बंटवारे के उसे हिस्से भूमि  मिली है। इस भूमि पर उसके देवर और अन्य सदस्य उसके हिस्से की भूमि पर जबरन निर्माण करवा रहे हैं। । मामले में आरोपियों ने पुलिस सांठ गांठ कर लिया है। 
      यह पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुलाब मजरे कंदरावाँ गाँव का है। गाँव की रहने वाली रुबीना बानो अली हंसना के पुत्र मोहम्मद जुबैर की विधवा है। पति के मौत के बाद आपसी बंटवारे में उसे हिस्से में सड़क के किनारे भूमि मिली है। आरोप है कि उसके दो देवर जबरन उस भूमि पर निर्माण कर रहे हैं। उसने थाना स्तर पर शिकायत किया तो पहले पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया किन्तु बाद में उसके उनके देवरों ने हल्का दरोगा यादव से सांठ–गांठ कर लिया और दोबारा फिर उसकी भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया। उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस मामले में कोई कोई रुचि नहीं रख रही है। उसने परेशान होकर गुरुवार को एसडीएम से मिलकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की माँग की है। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर जाँच कराने का आश्वासन दिया है। इस बावत आरोपी दरोगा यादव से फोनमोबाइल फोन से बात पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।
कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामला राजस्व विभाग से सम्बंधित है। कानून व्यस्था सम्बन्धी कोई मामला नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।