रायबरेली-तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने ई रिक्शा समेत दो बाइकों को कुचला

रायबरेली-तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने ई रिक्शा समेत दो बाइकों को कुचला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-शहर के गोरा बाजार में बुधवार शाम को तेज रफ्तार बोलेरो ने ई रिक्शा और स्कूटी को टक्कर मारने के बाद सड़क पर खड़े लोगों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया। मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने जांच की। हादसे से गोरा बाजार में जाम लग गया।

बुधवार रात करीब 8:50 बजे सिविल लाइन्स से डीह रोड जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने गोरा बाजार आईटीआई कॉलेज गेट के पास एक ई रिक्शा को टक्कर मार दिया। इससे उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। जब तक सड़क पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, बोलेरो चालक तेजी से आगे बढ़ गया। इसके बाद बोलेरो ने एक स्कूटी को टक्कर मारने के साथ सड़क पर खड़े लोगों को भी चपेट में ले लिया। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया।