रायबरेली-दो बड़े बकायादारों के विरुद्ध प्रशासन और बैंक प्रबंधन ने गाँव में डुग्गी पिटवाकर सम्पत्ति की कुर्क

रायबरेली-दो बड़े बकायादारों के विरुद्ध प्रशासन और बैंक प्रबंधन ने गाँव में डुग्गी पिटवाकर सम्पत्ति की कुर्क

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार- रायबरेली-लम्बे समय से बैंक में बकायादार रहे दो बड़े बकायादारों के विरुद्ध प्रशासन और बैंक प्रबंधन ने गाँव में डुग्गी पिटवाकर सम्पत्ति कुर्क की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से बैंक के बकायादारों में हड़कंप मच गया है। 
       गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर नायाब तहसीलदार शशि भूषण पाण्डेय, क्षेत्रीय लेखपाल पंकज वर्मा  समेत बैंक के रीजनल अधिकारी राजीव रंजन व विशाल श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार रावत व सहायक अधिकारी विनोद कुमार की मौजूदगी में गुरुवार को जामुनापुर की शाखा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड ऋण लेकर करीब दस वर्षों से बकायादार चल रहे क्षेत्र के गोकना निवासी राम सुमेर सिंह व सन्तोष कुमार सिंह के विरुद्ध उनकी भूमि पर लाल झंडी लगाकर कुर्की की कार्रवाई की गई। इससे पूर्व बैंक प्रबंधन ने पूरे गाँव में ढोल नगाड़े के साथ डुग्गी पिटवाकर जानकारी दी। राम सुमेर व सन्तोष करीब दस वर्षों से बैंक में बड़े में डिफॉल्टर थे। इनके विरोध बैंक ने कई नोटिस जारी की और उसके बाद राजस्व विभाग को रिकवरी सर्टिफिकेट जारी कर दी। क्षेत्रीय संग्रह अमीन के हस्तक्षेप के बाद भी उन्होंने कोई सुध नहीं ली। बैंक ने अंतिम अवसर देते लोन समझौता करने का प्रयास किया किन्तु दोनों बकायदारों ने बकाया धनराशि नहीं जमा किया। जिसपर को कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गई। राम सुमेर सिंह पर 1294000 व संतोष कुमार सिंह पर 1275000 रूपये बकाया है।
यह जानकारी बैंक प्रबंधन ने दी है। 
कुर्की की कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय संग्रह अमीन संग्रह अमीन, रवि शंकर, अमरनाथ, मुकुट बिहारी समेत कर्मचारी मौजूद रहे।