रायबरेली-किराने की दुकान की तरह संचालित हो रहे अवैध पब्लिक स्कूलों पर आखिर कब लगेगी लगाम,,,

रायबरेली-किराने की दुकान की तरह संचालित हो रहे अवैध पब्लिक स्कूलों पर आखिर कब लगेगी लगाम,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

- शासन के आदेश को नहीं मानते अधिकारी , 15 जुलाई

 - तक बिना मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों को बंद करवाने का था आदेश

ऊंचाहार-रायबरेली-विगत कई वर्षों से लगातार अवैध पब्लिक स्कूलों का बोलबाला चल रहा है। जिसमें अधिकारी के संरक्षण में क्षेत्र में कई अवैध बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन के किसी भी आदेश को शिक्षा विभाग के अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं जिसके कारण क्षेत्र में फर्जी बिना मान्यता प्राप्त अवैध विद्यालयों का संचालन लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में आए दिन प्रतिदिन नए स्कूलों की शुरुआत हो रही है जो किराने की दुकान की तरह रोज खुलते हैं और अनवरत फल फूल रहे हैं। जबकि 1 जुलाई को शासन से प्रदेश के समस्त जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर यह आदेश दिया गया कि आपके क्षेत्र में जो भी अवैध फर्जी बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं उनका संचालन बंद करा कर तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए। परंतु अधिकारियों द्वारा ना कोई निरीक्षण किया गया और ना ही कोई जांच की कार्यवाही पूरी हुई। इससे साबित होता है कि अधिकारियों के संरक्षण में पब्लिक स्कूलों का धंधा दिन प्रतिदिन फल फूल रहा है जिसमें आए दिन क्षेत्र में समस्त अवैध फर्जी बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों का हौसला बुलंद है। ऊंचाहार और रोंहनिया ब्लॉक में कुल मिलाकर ऐसे दो दर्जन विद्यालय हैं जिनमें मान्यता प्राइमरी की है परंतु इंटर तक की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। कुछ विद्यालय ऐसे हैं जिनकी मान्यता शून्य है परंतु इंटर तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बीकेएस विद्यापीठ बीकरगण, एमसीपी पब्लिक स्कूल भूवालपुर, शिव शिक्षा निकेतन बीकरगण, न्यू एक्सेल पब्लिक स्कूल मनीरामपुर , एस.एस. सी.एल.एकेडमी पटेरवा , लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल पटेरवा, आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर फड़ ऊंचाहार, काशी विश्वनाथ पब्लिक स्कूल बहेरवा, गंगा दिन स्मारक विद्या मंदिर इंदिरा नगर कंदरावा चौराहा ब्लॉक रोहनिया  में एस.एस. कान्वेंट स्कूल जगदीशपुर,  सुप्रीम पब्लिक स्कूल छतौना मरियानी,  बाबा तीरथ दास जूनियर विद्यालय लक्ष्मीगंज जैसे विद्यालय अवैध रूप से बिना मान्यता के संचालित हैं और प्राइमरी की मान्यता लेकर जूनियर एवं हाई स्कूल इंटर की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। संबंधित प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका।