भारत के किन-किन शहरों में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण? जल्दी से देख लें लिस्ट

भारत के किन-किन शहरों में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण? जल्दी से देख लें लिस्ट

-:विज्ञापन:-

7 सितंबर 2025, दिन रविवार को साल का दूसरा और आखिरी सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लग रहा है। सूतक का शुरु हो चुका है और कुछ घंटे के इंतजार के बाद वो नजारा दिखाई देगा जिसे देख हर कोई आश्चर्य चकित रह जाएगा।

आसमान एक बेहद अद्भुत नजारे का गवाह बनेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन बेहद खास है और खगोल विज्ञान के लिहाज से भी यह एक दुर्लभ अवसर है। इस दौरान चांद खूबसूरत लालिमा लिए हुए 'ब्लड मून' में बदल जाएगा। ग्रहण की शुरुआत शाम को होगी और देर रात तक इसका असर दिखेगा। 3 घंटे 28 मिनट और 2 सेकेंड तक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जिसे देखने के लिए बहुत से लोग सुपर एक्साइटेड हैं। कुछ शहरों में ग्रहण की अवधि और समय अलग हो सकते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में चंद्र ग्रहण कब और कितनी देर तक दिखाई देगा, तो यहां पूरी लिस्ट देख लें। साथ ही इस शहर के बारे में भी जान लेते हैं जहां इस बार सबसे देर तक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

आपके शहर में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़ व कानपुर में रात को 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 26 मिनट तक दिखाई देगा।

नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद व वाराणसी में रात को 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 26 मिनट तक दिखाई देगा।

लखनऊ में रात को 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 27 मिनट तक दिखाई देगा।

वाराणसी में रात को 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 26 मिनट तक दिखाई देगा।

प्रयागराज में सबसे लंबा चंद्र ग्रहण दिखाई देने वाला है। वहां रात को 8 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और ग्रहण का समापन मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर होगा।

क्यों लगता है चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर उसकी रोशनी को रोक देती है। नतीजतन, सूर्य की किरणें सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पातीं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ जाती है। इसी कारण चंद्रमा की चमक फीकी या लालिमा लिए हुए दिखाई देती है, जिसे हम चंद्र ग्रहण कहते हैं।