रायबरेली-गंगा एक्सप्रेसवे किनारे झील में डूबकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम,BJP नेता ने दिया मदद का आश्वासन

रायबरेली-गंगा एक्सप्रेसवे किनारे झील में डूबकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम,BJP नेता ने दिया मदद का आश्वासन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बनी झील रविवार को एक मासूम की जिंदगी निगल गई। देवगांव निवासी अनुराग (14 वर्ष) रोज की तरह शौच के लिए झील किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया।

ग्रामीणों के अनुसार, “लड़का पानी में हाथ-पांव मारता रहा, लेकिन कोई उसे बचा नहीं सका। कुछ ही पलों में वह झील की गहराई में समा गया।”

परिवार का हाल बेहाल
घटना की खबर मिलते ही घर पर चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां बेटे का शव देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें संभाला। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि यह मामला हादसे का है, परिजनों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

नेता ने दिया मदद का आश्वासन
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी ने लिया संज्ञान और शोक संतप्त परिवार से ढांढस बंधाया और कहा – “यह बेहद दुखद घटना है, हम परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद की जाएगी।”

गांव में मातम और सवाल
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास बने ऐसे गहरे गड्ढों और झीलों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि “अगर पहले ही सुरक्षा इंतजाम होते तो आज एक मासूम की जान बच सकती थी।”