रायबरेली- ऊंचाहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार,,,

रायबरेली- ऊंचाहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली पुलिस के बड़ी कामयाबी उस वक्त हाथ लग गई जब मुखबिर की सूचना का विश्वास करके दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से गांजा भी बरामद किया है। 
         कोतवाली पुलिस का दावा है कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के महिमापुर नहर पुलिया के पास से मुखबिर की सुचना पर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूरे कुर्मिन मजरे पट्टी रहस कैथवल निवासी घुनील कुमार 30 वर्ष व पट्टी रहस कैथवल गाँव निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है। घुनील कुमार के पास से 1105 ग्राम और राहुल यादव  के पास से 1135 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के पास कुल 2240 ग्राम गांजा बरामद किया है। 
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है।