रायबरेली-ऑनलाइन गेम की लत ने ले ली , नवयुवक की जान

रायबरेली-ऑनलाइन गेम की लत ने ले ली , नवयुवक की जान

-:विज्ञापन:-



रिपोर्टर- मदन दीक्षित 

महराजगंज-रायबरेली-ऑनलाइन गेम की लत में पैसा हारने के बाद महराजगंज थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय युवक ने नहर में कूद कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि, युवक गेम में काफी पैसे हार चुका था। इसी को लेकर वह परेशान रहता था। बीते मंगलवार को अपने घर से साइकिल लेकर वह निकाला था, और नेवाजगंज नहर पुल के पास अपनी साइकिल खड़ी करके वहीं पुल पर मोबाइल रखकर पानी में कूद कर जान दे दी थी। जब राहगीरों ने पुल पर मोबाइल रखा देखा और पास में ही एक साइकिल खड़ी देखी तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को युवक के गेम खेलने की बात बताई, इसके बाद गोताखोरों की मदद कल से ही नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन के द्वारा युवक की तलाश करी जा रही थी। जहां पर साइकिल बरामद हुई थी, वहां से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर गोताखोरों की मदद से पुलिस को सफलता मिली और युवक का शव बरामद करते हुए कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
     आपको बता दे कि, घटना मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे की है। जबकि महराजगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव का रहने वाला विक्रांत (21) पुत्र लखपति अपने घर से साइकिल लेकर निकाला था। मंगलवार लगभग 1:00 बजे राहगीरों ने मृतक के घर से लगभग दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर नेवाजगंज पुल पर एक मोबाइल फोन और उसी के बगल में साइकिल खड़ी देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल की मदद से घर वालों से संपर्क साधा और पुल पर मोबाइल तथा साइकिल बरामद होने की बात बताई, तो परिजन स्तब्ध रह गए और घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को अपने बेटे के ऑनलाइन गेम खेलने और पैसा हारने की बात कही। इसके बाद पुलिस को मामला समझने में ज्यादा देर नहीं लगी। आनन-फानन गोताखोरों को बुलाकर नहर के पानी में रेस्क्यू ऑपरेशन के द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई।
      पुलिस और गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद आज सफलता हाथ लगी। बुधवार को जिस जगह मोबाइल और साइकिल बरामद हुआ था, वहां से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर नहर के पानी में युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। 
     मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि, राहगीरों द्वारा फोन पर सूचना मिली थी कि, एक मोबाइल फोन नहर पुल पर रखा हुआ है, और उसी के पास एक साइकिल खड़ी है। इस आधार पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, मोबाइल से निकाले गए नंबर से घर वालों से संपर्क किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक युवक के गेम खेलने और उसमें लाखों रुपए हार जाने की बात बताई है। परिजनों ने बताया कि, गेम में पैसा हारने के बाद युवक काफी तनाव में रहता था। रेस्क्यू ऑपरेशन से युवक का शव बरामद कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद युवक के मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।