रायबरेली-ग्राम प्रधान के प्रयास से मार्ग हुआ दुरुस्त लोगो ने किया प्रशंसा

रायबरेली-ग्राम प्रधान के प्रयास से मार्ग हुआ दुरुस्त लोगो ने किया प्रशंसा

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- सलोंन ऊंचाहार सम्पर्क मार्ग पर उमरन स्थित ग्रामीण बैंक के सामने सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे । जिससे मार्ग पर आने जाने वाले लोग गिर कर चोटिल हो रहे थे। दो दिन सोशल मीडिया में छापा गया था । जिसको स्थानीय उमरन प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रताप सिंह द्वारा समस्या को संज्ञान में लेते हुए पास में ही चल रहे गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य कर रही  आईटीडी कम्पनी के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए शुक्रवार की शाम को मार्ग में हुए गड्ढे की भराई कराई गई । ग्राम प्रधान के इस प्रयास से सड़क मरम्मत होने के बाद चौराहा निवासी जमुना प्रसाद शुक्ल, मुख्तार अहमद, उमाशंकर तिवारी, राजेश जायसवाल, पप्पू सैनी, श्यामलाल, सोनू अग्रहरि, रवि साहू,विनय साहू, मुनव्वर अहमद, लल्लू प्रजापति, राहगीरों सहित सभी लोगों ने खुशी जताई ।