रायबरेली- आर एक्स्प्रेस खबर का दमदार असर जिला सहकारी बैंक की जांच में फर्जी निकली खतौनी, कोतवाली में दी तहरीर,,,

रायबरेली- आर एक्स्प्रेस खबर का दमदार असर जिला सहकारी बैंक की जांच में फर्जी निकली खतौनी, कोतवाली में दी तहरीर,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- विकास खण्ड रोहनिया में दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर  कृषि भूमि के फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा ऋण हासिल करने के मामले की जाँच शुरू हो गई है। उस सनसनी सनसनीखेज मामले से बैंक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस खबर को आर, एक्स्प्रेस ने प्रयुक्त से प्रसारित किया था। यह खुलासा दो किसानों की शिकायत के बाद हुआ है। जिला सहकारी बैंक की उमरन शाखा में यह धोखाधड़ी हुई है। 
इस मामले में अब बैंक समिति के सचिव ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। 

      कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मजरे मिर्जापुर एहारी के दो किसानों ने इस मामले की शिकायत की। दिलीप सिंह और राजेंद्र सिंह ने बैंक शाखा प्रबंधक को बताया कि एक व्यक्ति ने फर्जी खतौनी और खसरा बनवाकर किसान क्रेडिट कार्ड से लोन ले लिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब एक दर्जन किसानों ने इसी तरह फर्जी दस्तावेजों से लोन लिया है। उमरन बाजार के एक सुविधा केंद्र से फर्जी खतौनी और खसरा बनवाए गए थे।मंगलवार को जानकारी देते हुए वर्तमान शाखा प्रबंधक राहुल सिंह कछवाह ने बताया कि यह मामला पिछले शाखा प्रबंधक के समय का है। पुरानी फाइलों की जांच के बाद कार्रवाई की गई जिसमें एक ग्राहक के विरुद्ध बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सचिव रोहनिया वासुदेव मिश्र द्वारा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। 
इस सम्बन्ध में कोतवाल संजय कुमार से फोन करके जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।