रायबरेली-आधुनिक युग के दाधीच थे ठाकुर विश्वनाथ सिंह

रायबरेली-आधुनिक युग के दाधीच थे ठाकुर विश्वनाथ सिंह

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली -दानवीर ठाकुर विश्वनाथ सिंह ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण और जनसेवा को समर्पित किया । उन्होंने जीवन जो कुछ भी अर्जित किया था , उसे भी लोगों की भलाई के लिए न्यौछावर कर दिया । वह आधुनिक युग के दाधीच थे । यह विचार रविवार को स्व . विश्वनाथ सिंह धर्मार्थी त्रस्त में आयोजित उनकी पुण्य तिथि के कार्यक्रम में समाज सेवक विकास पांडेय ने व्यक्त किए ।
            गरीब महिलाओं को इस मौके पर अंगवस्त्र वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वनाथ सिंह जैसी पुण्य आत्माएं कभी कभी ही पृथ्वी पर आती है , जो दूसरों की भलाई और कल्याण के लिए जीवन समर्पित कर देते है। उन्होंने कहा कि आज विश्वनाथ सिंह स्मारक धर्मार्थी ट्रस्ट द्वारा उनकी जमीन पर कई विद्यालय चल रहे है , ट्रस्ट द्वारा प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से बहुत लोगों की जीविका चल रही है । कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्चन करके भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा भी की गई । इस मौके पर प्रमुख रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष समीर ओम जी एडवोकेट , प्रतिष्ठित व्यवसायी हरिहर सिंह , संजू , हरिकृष्ण श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे । इस अवसर पर कुल एक सौ महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया ।