रायबरेली-एनटीपीसी की राहुल से मांग - वंदे भारत ट्रेन का ऊंचाहार में हो ठहराव

रायबरेली-एनटीपीसी की राहुल से मांग - वंदे भारत ट्रेन का ऊंचाहार में हो ठहराव

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार -रायबरेली -एनटीपीसी ऊंचाहार में  राहुल गांधी से इंटक यूनियन का प्रतिनिधिमंडल इंटक अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह तथा अधिकारी संघ के  नेता शशिकांत राय के नेतृत्व में मिलकर  उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि प्रयाग राज से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का ठहराव ऊंचाहार स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए जिससे एनटीपीसी सहित आम लोगों को सहूलियत मिल सकेगी। इसके अलावा वंदे भारत जैसी  एक विशेष ट्रेन प्रयागराज वाया ऊंचाहार लखनऊ होकर दिल्ली तक चलाई जाय। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऊंचाहार विद्युत परियोजना में आठ सौ मेगावाट की सुपर क्रिटिकल विद्युत इकाई स्थापित करके इस विद्युत ग्रह की क्षमता बढ़ाई जाय। प्रतिनिधिमंडल में सत्यवान गुप्ता, अनीश अहमद, शिवराम ओझा, रचना पाल, नागेन्द्र, राम सहाय, विष्णुकांत, डॉ यदुकृष्णन आदि शामिल रहे।