रायबरेली-कम लागत में अधिक उपज हो इसके लिए सहकारिता विभाग ने की गोष्ठी,,,

रायबरेली-कम लागत में अधिक उपज हो इसके लिए सहकारिता विभाग ने की गोष्ठी,,,
रायबरेली-कम लागत में अधिक उपज हो इसके लिए सहकारिता विभाग ने की गोष्ठी,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-कम लागत में अधिक उपज हो इसके लिए सहकारिता विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों द्वारा किसानों के साथ बैठक कर तरल यूरिया के बारे में विस्तृत जानकारियां दी।
        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम


 सिंह ने समितियों के अध्यक्ष, सचिव व किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि दानेदार यूरिया की बाजारू कीमत 266.50 रूपए है। वहीं नैनो यूरिया 225 रुपए तथा दानेदार डीएपी की कीमत 1350 तो वहीं नैनो डीएपी की कीमत छह सौ रुपए है। इसका उपयोग डेढ़ बीघे फसल में किया जाता है। अंतर दानेदार यूरिया व डीएपी को खेतों में डालने पर एक सप्ताह बाद अपना कार्य शुरू करती हैं। तो वहीं नैनो यूरिया 24 घंटे में ही फसलों में अपनी उपयोगिता शुरू कर देती है। किसानों द्वारा लगातार दानेदार यूरिया का प्रयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण होती चली जा रही है। इस मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी विजय कुमार मिश्र, एडीयो सहकारिता रमेश चौधरी, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार सिंह रामसांडा समिति के सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह, अध्यक्ष दिनेश सिंह, अमित कुमार, राम भजन सिंह, सराय सहिजन के अध्यक्ष उदय भान सिंह उन्नतशील किसान रामगोपाल सिंह चंदेल, उदय भान सिंह, राम बहादुर सिंह, दिनेश सिंह,सुनील सिंह,समेत काफी संख्या में लोग मौजूद।