रायबरेली-राहुल गांधी के जन्मदिन पर अस्पताल को दी गई व्हील चेयर , मरीजों को वितरित की गई खाद्य सामग्री

रायबरेली-राहुल गांधी के जन्मदिन पर अस्पताल को दी गई व्हील चेयर , मरीजों को वितरित की गई खाद्य सामग्री

-:विज्ञापन:-


    
      रिपोर्ट-सागर तिवारी


- जिला अस्पताल में राहुल गांधी के जन्मदिन पर व्हील चेयर भेंट करते अतुल सिंह और अन्य 

ऊंचाहार-रायबरेली-विधान सभा चुनाव में ऊंचाहार से कांग्रेस उम्मीदवार रहे अतुल सिंह ने बुधवार को राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को दो व्हील चेयर भेंट की है । साथ ही उन्होंने मरीजों को खाद्य सामग्री का वितरण किया है ।
         इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत का भविष्य हैं , उनके जन्मदिन पर उनकी सामाजिक सेवा की भावना के अनुरूप मरीजों की मदद के लिए जिला अस्पताल को व्हील चेयर दी गई है । राहुल गांधी के  सद्भाव और प्रेम के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है । बुधवार को यह व्हील चेयर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भेंट की गई है । इसके बाद वार्डों में जाकर मरीजों को मिष्ठान और फल का वितरण भी किया गया है । इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी , शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव , विजय शंकर अग्निहोत्री आदि मौजूद थे ।