पुलिस ने 10 घंटे में बरामद की बीजेपी नेता की नाबालिग़ भतीजी, पुलिस ने छानी जंगल की ख़ाक, टीम को मिलेगा 25 हज़ार का इनाम
रिपोर्ट-रोहित मिश्रा
मो-7618996633
विपिन सोलंकी, बागपत: बिनौली थाना क्षेत्र के एक स्कूल से लापता हुई सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव की एक नाबालिग छात्रा को बागपत पुलिस ने देरशाम जंगलो से बरामद कर लिया है। लापता हुई छात्रा होने पडोसी गांव के युवक के साथ गई थी। बागपत एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस फोर्स के साथ जंगलों में कॉम्बिग कर लापता छात्रा को 10 घण्टे में सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी ने बरामद करने वाली टीम को 25 हजार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
दरअसल आपको बता दें कि मामला बिनोली थाना क्षेत्र का है जहां सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव में रहने वाले बीजेपी के जिला महामंत्री की भतीजी छात्रा आज सुबह दिलीप सिंह इंटर कॉलीज से लापता हो गई थी। जिसकी सूचना पर ह्ड़कंप मच गया था, और पांच टीमों को छात्रा की बरामदगी के लिए लगाया गया था। पुलिस ने आज देर शाम को ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। लापता हुई छात्रा पड़ोस के ही एक गांव के युवक के साथ चली गई थी।
10 घण्टे में छात्रा को किया सकुशल बरामद, टीम को 25 हाजर का इनाम घोषित

rexpress
