सिख समाज ने कनाडा सरकार का फूंका पुतला

सिख समाज ने कनाडा सरकार का फूंका पुतला
सिख समाज ने कनाडा सरकार का फूंका पुतला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली: कनाडा में कुछ लोगों द्वारा खालिस्तान की मांग करते हुए भारत विरोधी नारे व  झंडे के अपमान के विरोध में रायबरेली के सिख समाज में बहुत रोष व्याप्त हुआ और इसके विरोध में कनाडा सरकार और खालिस्तान का प्रतीक पुतला बनाकर, खालसा चौक सुपर मार्केट के पास पुतला फूका गया और नारेबाजी हिंदुस्तान जिंदाबाद,भारत माता की जय ,के लगाते हुए खालिस्तान मुर्दाबाद,कनाडा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।


सिख समाज ने एक स्वर से कहा हमारे देश का अपमान बर्दास्त से बाहर हैं और भारत सरकार से इसमें  अविलंब कार्यवाही करने की मांग की,क्योंकि चंद आतंक फैलाने वाले लोग सिख वेश में होकर भारत व भारत के बाहर अन्य देशों मे सिखों को बदनाम कर रहे हैं।इसमें पंजाब सिंह मोंगा,बलजीत सिंह मोंगा, कमलजीत सिंह बग्गा, गुरजीत सिंह तनेजा,हरमंदर सिंह सलूजा,जसप्रीत सिंह गांधी, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, करनदीप सिंह मोंगा,हरभजन सिंह छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह सलूजा,सोना सिंह मोगा,इंद्रजीत सिंह मोगा, सुरेंद्र सिंह बल्लू, लकी सिंह तनेजा,लकी सिंह अरोड़ा,लक्खू खनूजा,निरंजन सिंह गांधी, स्टोकी गांधी आदि मौजूद रहे।