रायबरेली-न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए किया गया स्वागत समारोह का आयोजन

रायबरेली-न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए किया गया स्वागत समारोह का आयोजन

-:विज्ञापन:-


रिपोर्टर-मदन दीक्षित

महराजगंज-रायबरेली-न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ़ हायर एजुकेशन सलेथू में बी.ए. एवं बी.एस.सी.के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक प्रबंधक डॉ• शशिकांत शर्मा ,प्रधानाचार्य एन.एस.पी.एस.सलेथू राजीव सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अनिल कुमार, डी.एल. एड.प्राचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह  प्रवेश प्रभारी डॉ.अरुण चौधरी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती मां की पूजा के पश्चात छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। प्राचार्य के द्वारा गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रबंधक महोदय डॉ.शशिकांत शर्मा जी ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम महाविद्यालय की स्थापना सर्वोच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से रखा है और यह अनवरत रहेगी। महाविद्यालय परिसर समस्त अत्याधुनिक भौतिक सुविधाओं से परिपूर्ण है।अभिभावकों ने कॉलेज पर भरोसा जताया है हम
अच्छा परिणाम देने के लिए वचनबद्ध हूं। महाविद्यालय स्तर पर सत्र 2022- 25 में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को माला पहना कर,प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बी.ए.में वत्सल वर्मा 83.67 प्रतिशत, बी.एस.सी.बायो में उपासना पाण्डेय 81.80 प्रतिशत एवं बी.एस.सी.गणित में वर्षिया खान 73.58 प्रतिशत, बी.एड.में शेजल 79.11 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने - अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अनिल कुमार एवं धीरेंद्र कुमार सिंह ने भी छात्रों एवं अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरुण चौधरी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन जे सी श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
     इस अवसर पर डॉ. रश्मि श्रीवास्तव,डॉ.उपासना पांडे,अनीता मौर्या, डॉ. वंदना पांडे, डॉ.जितेन्द्र सिंह , डॉ.इंदु चौधरीआदि समस्त शिक्षक - शिक्षिकाएं व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।