रायबरेली-एक युवती को उसके सगे भाई और भाभी ने मारपीट कर किया घायल,,,,

रायबरेली-एक युवती को उसके सगे भाई और भाभी ने मारपीट कर किया घायल,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-खम्भे पर चढ़कर बिजली की तार काटने की आशंका पर एक युवती को उसके सगे भाई और भाभी ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। 
      मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरा मवई का है। इस गाँव की रहने वाली युवती माया देवी ने का कहना कि उसके सगे भाई के घर की बिजली की लाईन कट गई। मंगलवार को भाई – भाभी ने खम्भे पर चढ़ कर बिजली का केबल कनेक्शन काटने का झूठा आरोप लगाते हुए गाली करने साथ जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात घुसों से पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई। मारपीट होता देख परिवार के लोगों ने बीच बचाव किया और मामला शांत कराया। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर भाई और भाभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।